apple cider vinegar ke fayde | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

apple cider vinegar ke fayde, एप्पल साइडर विनेगर से कैसे मिलते है सेहत को गजब के फायदे इस बारे में आज हम जानने वाले है। एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका बहुत ही लोकप्रिय है जिसे कई तरह से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कई रिसर्च से यह पता चला है कि सेब का सिरका (apple cider vinegar) वजन घटाने के लिए फायदेमंद है जो लोग वजन कम करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करते हैं।

वह apple cider vinegar को अपनी डाइट में शामिल करके वेट लॉस के साथ कई तरह के फायदे और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट पा सकते हैं क्योंकि सेब के सिरका कई तरह से हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

आज के इस पोस्ट में हम apple cider vinegar ke fayde in hindi को जानने वाले हैं। एप्पल साइडर विनेगर के हमारे हेल्थ से जुड़े कई गुणकारी फायदे हैं आइए जानते हैं।

apple cider vinegar ke fayde
apple cider vinegar ke fayde

apple cider vinegar क्या है?

apple cider vinegar यानी सेब के रस को फर्मेंटेशन करके तैयार किया जाता है इसे ही एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है।

क्या आप जानते हैं कि विनेगर एक फ्रेंच वर्ड है जिसका नाम है Sour wine और आपको जानकर हैरानी होगी इसको बनाने का तरीका भी काफी हद तक वैसा ही है जैसे अल्कोहल को बनाया जाता है लेकिन यह कोई एल्कोहलिक ड्रिंक नहीं है। एप्पल साइडर विनेगर को बनाने का तरीका काफी हद तक एक जैसा ही है।

यह भी जरूर पढ़ें –

घर पर apple cider vinegar बनाने का सही तरीका

apple cider vinegar बनाने के लिए फ्रेश कटे सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ईस्ट के साथ मिलाया जाता है। जिससे इसकी फर्मेंटेशन होती है और फिर इसके अंदर एक बैक्टीरिया मिलाया जाता है जिससे फरदर फर्मेंटेशन होता है और फिर इसके अंदर एसिटिक एसिड का गुण आ जाता है। एसिटिक एसिड ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के काम आता है।

apple cider vinegar है वेट लॉस के लिए फायदेमंद

apple cider vinegar से आप 3 महीने में 20 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। लेकिन रुकिए.. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एप्पल साइडर विनेगर पीके आप अपना 20 किलो वजन कम कर लेंगे बल्कि आपको इसके साथ एक प्रॉपर डाइट भी फॉलो करने पड़ेगी। एक सही डाइट प्लान से आप बिना एक्सरसाइज के वेट कम कर सकते है।

आप बात करते हैं वेट लॉस की apple cider vinegar दो तरह से वेट लॉस करने में मदद करता है

apple cider vinegar इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप कम कैलोरीज खाते हैं इसलिए अगर आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं तो आप 200 से ढाई सौ कैलोरीज कम खाओगे जिससे आपका वेट लॉस होगा।

इसके अंदर मौजूद एसिटिक एसिड फैट बर्निंग में मदद करता है, तो इस तरह से भी यह आपकी वेट लूज करने में मदद करेगा।

वजन घटाने के लिए apple cider vinegar का इस्तेमाल कैसे करें

पहला तरीका : वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ पीना चाहिए कैसे आइए जानते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें और चम्मच की सहायता से मिला ले और पी लीजिए इसके सेवन से भूख कम लगती है। पेट के चारों तरफ जमीन फैट को कम करने में मदद करता है।

दूसरा तरीका : एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। इसमें इच्छा अनुसार आप आधा या एक नींबू का रस डालें। इस वेट लॉस ड्रिंक को मीठा बनाने के लिए एक चम्मच शहद भी मिलाए। इन सभी सामग्री को मिला कर बनने वाला ये ड्रिंक काफी हेल्दी होने के साथ ही एनर्जेटिक भी होता है।

ये शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। इस ड्रिंक से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी इसके साथ ही आप अपनी डाइट में लो कैलोरी वाली चीजों का इस्तेमाल करे, इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी।

इस ड्रिंक को पीने का तरीका बहुत ही खास है आइए जानते हैं सुबह उठते ही आप सबसे पहले इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाकर सेवन करें इसके बाद कोई दूसरा काम करें इस ड्रिंक को लेने के बाद कोशिश करें कि 1 घंटे बाद ही कोई दूसरी चीज खाए पिए।

खाली पेट apple cider vinegar (सेब का सिरका) पीने के फायदे।

सेब के सिरके का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है यहां तक कि खाना पकाने में भी इसका इस्तेमाल होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सिरका कई तरह से सेहत को फायदा पहुंचाता है। सेब के सिरके की तासीर ना तो ठंडी होती है और ना ही गर्म इसलिए इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है।

सेब का सिरका वजन कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है सेब का सिरका पेट की चर्बी को कम करता है अगर आप रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं तो मोटापा से छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज के रोगी के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि डायबिटीज वालों को इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए क्योंकि इस के ज्यादा इस्तेमाल से पोटेशियम का लेवल गिर सकता है।

सेब का सिरका खाली पेट पीने से पाचन को बेहतर करता है इसके इस्तेमाल से आप पेट में होने वाली जलन से छुटकारा पा सकते हैं और कई बार खाने के बाद पेट में दर्द और बेचैनी सी महसूस होती है इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर पीने से इस तकलीफ से भी निजात पा सकते हैं।

रोज खाली पेट सेब का सिरका पीने से यह आपकी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

सेब का सिरका मुहांसों से बचाता है, सनबर्न से छुटकारा दिलाता है और स्किन टोन को लाइक कर देता है। सेब का सिरका एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है यह हमारी त्वचा से झुर्रियों और दाग धब्बों को दूर करता है। अगर आप रेगुलर खाली पेट सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं तो यह सभी हेल्थ और स्किन बेनिफिट्स आपको मिल सकते हैं।

apple cider vinegar से चेहरा रातों-रात चमक जाएगा

अगर आप एप्पल साइडर विनेगर से अपने चेहरे पर चमक लाना चाहते हैं तो आपको बस यह करना होगा।

सामग्री : एक एप्पल साइडर विनेगर, एक चम्मच शहद, एक चम्मच पानी।

विधि : सबसे पहले आपको एक कांच के बाउल में सभी सामग्री को डाल देना है। डालने के बाद अच्छे से मिला लें फिर इस मिश्रण में कॉटन बॉल डूबा कर चेहरे पर लगाएं या फिर आप सिर्फ एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच पानी को एक साथ मिलाकर इसका मिश्रण बना सकते हैं और इस मिश्रण को भी कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाकर सो जाएं।

सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा स्किन टोन लाइट नजर आएगा और डेड स्किन भी निकल जाएगी इसलिए इस उपाय को एक बार जरूर आजमाएं।

apple cider vinegar रात में पीने के फायदे

रोज रात को सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने से हमारी सेहत को कई फायदे मिलते हैं और हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानते हैं रात को सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने से हमारे त्वचा को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और साथ ही इसका सही इस्तेमाल कैसे करें ताकि हमारी हेल्थ को इससे फायदा मिल सके।

खाना पचाता है: कई बार ऐसा होता है रात को खाया हुआ खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है जिससे गैस होता है और नींद आने में दिक्कत होती है। ऐसे में आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटा पहले पी लेना चाहिए इससे खाना आसानी से पच जाएगा।

डायबिटीज के लिए: डायबिटीज के रोगी के शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाने से उन्हें रात में सोने से पहले दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए इससे उन्हें फायदा होता है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन लोगों को डायबिटीज है वो डॉक्टर की सलाह पर ही एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करें।

पेट में मरोड़ या एसिडिटी: अचानक पेट में मरोड़ हो जाए या एसिडिटी की परेशानी हो तब ऐसे में सोने से पहले एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक से आधा गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है।

गले में खराश: मौसम बदलते ही समय के साथ-साथ गले में खराश और खांसी की परेशानी होने लगती है इसके लिए सोने से एक घंटा पहले एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक ग्लास गुनगुने पानी में डालकर पिए सेब के सिरके में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व गले की खराश को जल्दी ठीक कर देता है।

मुंह की बदबू करता है दूर रोज ब्रश करने के बाद भी अगर आपके मुंह से स्मेल आती है तो सोने से पहले एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पिए इससे मुंह से मुंह में जमा बैक्टीरिया दूर होंगे और मुंह से बदबू भी नहीं आएगा।

मोटापा करता है कम: अगर आप मोटापे से परेशान है और सोच रहे है मोटापा कैसे काम करे, तो रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पिए। ऐसा करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और मोटापा कम हो जाता है।

यह भी जरूर पढ़ें –

FAQs. apple cider vinegar से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

apple cider vinegar कब पीना चाहिए?

apple cider vinegar सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

सुबह apple cider vinegar कैसे पिएं?

सुबह खाली पेट एक चम्मच apple cider vinegar के साथ एक ग्लास पानी मिलाकर पिएं।

सेब का सिरका कितने दिन तक पीना चाहिए?

नियमित रूप से apple cider vinegar का सेवन करने से आपके हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती है।

निष्कर्ष: हमने जाना apple cider vinegar क्या है, घर पर apple cider vinegar बनाने का सही तरीका, apple cider vinegar से चेहरा रातों-रात चमक जाएगा आदि.

उम्मीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा और apple cider vinegar ke fayde इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी को हमने आपको बताने की कोशिश की है.

अगर आपको ये पोस्ट हेल्पफुल लगा है तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमली के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस पोस्ट से फायदा मिल सके.

Note: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Comment