कंसीलर(concealer) कब लगाया जाता है? और इसे लगाने का तरीका – how to apply concealer?

आज हम जानेंगे कंसीलर कब लगाया जाता है? और इसे लगाने का तरीका – how to apply concealer? जैसा कि हम जानते हैं कंसीलर का यूज काले घेरे के साथ दाग धब्बे, मुंहासे के निशान को छुपाने के लिए किया जाता है। कंसीलर की मदद से हम कुछ समय तक अपने चेहरे के दाग धब्बे को, चेहरे की झुर्रियां और पिगमेंटेशन को भी छुपा सकते हैं।

अगर आप भी चेहरे के जिद्दी दाग धब्बे काले घेरे और पिगमेंटेशन को कुछ समय के लिए छुपाना चाहते हैं तो कंसीलर का सही इस्तेमाल करना जान ले। आज हमारे साइट apnahindi.in में कंसीलर की संपूर्ण जानकारी एवं लगाने का सही तरीका, अगर आपके पास कंसीलर खत्म हो जाता है तो घर पर कैसे बनाएं इन सब के बारे में जानेंगे।

तो आइए सबसे पहले समझ लेते हैं कंसीलर क्या है?

विषय सूची hide

कंसीलर क्या है? – What is Concealer?

कंसीलर एक मेकअप प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल हम अपने चेहरे के जिद्दी दाग धब्बे काले घेरे और पिगमेंटेशन के निशान को कुछ समय तक छिपाने के लिए करते हैं, कंसीलर से हम किसी भी प्रकार के दाग धब्बे को छुपा सकते हैं।

कंसीलर कब लगाया जाता है? और इसे लगाने का तरीका - how to apply concealer?
कंसीलर कब लगाया जाता है? और इसे लगाने का तरीका – how to apply concealer?

हम चेहरे के दाग के निशान के हिसाब से कंसीलर के कलर का इस्तेमाल करते हैं। कंसीलर को कलर करेक्टर भी कहा जाता है यह कलर करेक्टर कई रंगों में उपलब्ध है चेहरे की समस्या या दाग धब्बों को छुपाने के लिए इन अलग-अलग रंगों के कलर करेक्टर का एक साथ उपयोग हम करते हैं।

कंसीलर कितने प्रकार के होते हैं? – How many types of concealers are there?

कंसीलर के प्रकार यानी की type की बात करे तो ये 2 प्रकार के होते है। आइए इसे विस्तार से जानते है।

1. क्रीम कंसीलर (cream concealer)

इस कंसीलर का टेक्सचर क्रीमी होता है क्रीमी होने के कारण यह हमारे चेहरे के दाग धब्बों को अच्छे से कवर करने में हमारी मदद करता है। काले घेरों को भी फुल कवरेज देता है। क्रीम कंसीलर को ऑइली टू नॉरमल स्किन वाले आसानी से उपयोग में ला सकते हैं।

2. लिक्विड कंसीलर (liquid concealer)

इस कंसीलर का टेक्सचर लिक्विड होता है चेहरे के दाग धब्बे और निशान के ऊपर मीडियम टू हाई कवरेज देता है। लिक्विड कंसीलर काफी लाइटवेट होते हैं इस कंसीलर को लगाकर ब्लेंड करने में कोई भी दिक्कत नहीं होती है।

यह आसानी से यह हमारी त्वचा पर ब्लेंड हो जाता है और यह काफी लाइट वेट भी होता है। लिक्विड कंसीलर ड्राई टू कंबीनेशन स्किन वालों के लिए बेहतर हो सकता है क्योंकि यह रूखी त्वचा को नमी देता है।

इन्हें भी पढ़े – तैलीय त्वचा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्राइमर

कंसीलर की आवश्यकता क्यों होती है? – Why is concealer needed?

कंसीलर एक बेहतरीन मेकअप प्रोडक्ट है इसकी मदद से हम अपने चेहरे नाक, मुंह के आस पास त्वचा जो काली पड़ चुकी होती है उसमे निखार ला सकते है। डार्क स्पॉट्स, काले घेरे इस तरह के काले निसान को हाइड करने के लिए हम कंसीलर की आवश्यकता होती है।

सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है? – Which is the best concealer?

बेस्ट कंसीलर के लिस्ट नीचे हम आपको दे रहे हैं इसमें से आप अपने स्तर से उनके हिसाब से चुनकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Maybelline New Yorker Fit May Concealer

  • यह कंसीलर मीडियम कवरेज देता है।
  • मीडियम स्किन टोन वालों के लिए बेस्ट है।
  • इस कंसीलर की विशेषता है कि यह फ्रेगरेंस फ्री oil-free डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड non-comedogenic

Swiss Beauty Professional Liquid Concealer

  • यह कंसीलर मीडियम टू फुल कवरेज देता है।
  • मीडियम और लाइट स्किन टोन वालों के लिए बेस्ट है।
  • इसकी विशेषता है कि यह हाइड्रेटिंग, लाइट वेट, वाटर प्रूफ,ल्यूमिनस और मैट है।

miss claire Full Coverage Makeup Plus Concealer

  • यह कंसीलर आपको फुल कवरेज देगा।
  • हल्के बादामी रंग का कंसीलर है।
  • डीप स्किन टोन देता है।
  • इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही लाइटवेट है।

कंसीलर घर पर कैसे बनाएं? – How to make concealer at home?

अगर आप कंसीलर खत्म हो जाता है और आपको अर्जेंट में कहीं जाना है तो टेंशन न ले हम आपको बताएंगे एक ऐसे जुगाड के बारे में को एकदम कंसीलर का ही कर करेगा तो आइए घर पर कंसीलर कैसे बनाएं जन लेते है।

आपको चाहिए कॉन्पैक्ट पाउडर और फाउंडेशन, फाउंडेशन की जगह आप मर्सराइज्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सबसे पहले एक बाउल में अपनी जरूरत के हिसाब से कंपैक्ट पाउडर को खुरच कर निकाल लें करीब आधा चम्मच कंपैक्ट पाउडर आपको लगेगा। इस खुरचे हुए कंपैक्ट पाउडर में इतना मॉश्चराइजर या इतना फाउंडेशन डाले कि यह कंसीलर जैसा टेक्सचर बनकर तैयार हो जाएं।

है ना बहुत ही आसान! अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है जब भी आपका कंसीलर खत्म हो जाए तो अब इस तरह घर पर कंसीलर बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कंसीलर जैसा ही रिजल्ट आपको देगा।

इन्हें भी पढ़े – which is the best face highlighter?

अपने लिए सही कंसीलर कैसे चुने? – How to choose the right concealer for you?

कंसीलर कई तरह के होते हैं और अलग-अलग रंग में मिलते हैं अपने लिए सही कंसीलर चुनने से पहले सबसे पहले अपने स्किन को परखे और जाने आपकी स्किन किस टाइप और कौन सी प्रकार का कंसीलर सही होगा।

हमेशा अपने स्किन टाइप के अनुसार कंसीलर का चयन करें और साथ ही अपने स्किन टोन से एक सेड लाइट कंसीलर का चुनाव कर उपयोग करें। उसके बाद ही कंसीलर का इस्तेमाल करें।

FAQs. कंसीलर(concealer) से जुड़ा सवाल जो अक्सर पूछे जाते है?

प्रश्न 1. कंसीलर क्या काम करता है?

उत्तर: कंसीलर चेहरे के दाग धब्बे, बर्थ मार्क्स, सन टेन, काले निशान, आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां और पिगमेंटेशन को कुछ समय के लिए चेहरे से हाइड करने या छुपाने का काम करता है।

कंसीलर के अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके हम अपने चेहरे के निशानों को छुपाते हैं। कंसीलर को कलर करेक्टर भी कहा जाता है।

प्रश्न 2. कंसीलर को कैसे यूज़ किया जाता है?

उत्तर: कंसीलर को चेहरे पर यूज करने से पहले अपने चेहरे की त्वचा को क्लींजिंग, टोनिंग एंड मॉइश्चराइजिंग यह तीनों स्टेप को फॉलो करना होता है।

अपने स्किन की अच्छे से केयर करने के बाद ही हम उसके ऊपर मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

स्किन केयर करने के बाद अब हमें अपने फेस पर प्राइमर लगाना होता है।

थोड़ा सा प्राइमर लेकर अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट छोड़ दे। 10 मिनट के बाद अब कंसीलर को कंसीलर ब्रश या फिंगर से अपने चेहरे के दाग धब्बों के ऊपर अप्लाई करें।

ब्रश से आंखों के कोनों और डार्क सर्कल पर इसे अच्छे से लगाए और ब्लेंड कर लें।

कंसीलर ब्लेंड हो जाने के बाद अब हमें फाउंडेशन लगाना होता है। फाउंडेशन की एक लेयर पूरे चेहरे पर लगाकर इसे भी ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छी तरीके से ब्लेंड कर लें।

अब अपने बेस मेकअप को किसी अच्छे ब्रांड के लूज पाउडर या कंपैक्ट पाउडर से सेट कर ले।

प्रश्न 3. फाउंडेशन लगाने से क्या होता है?

उत्तर: फाउंडेशन लगाने से पहले हमें अपने स्किन टाइप को पहचान लेना होगा, अपने स्किन टोन को पहचानने के बाद ही हम अपने लिए सही प्रोडक्ट चुनाव कर सकते हैं।

ड्राई स्किन वालों को हमेशा लिक्विड या मोशुराइजर बेस फाउंडेशन ही इस्तेमाल में लाना चाहिए और वहीं अगर बात करें ऑइली स्किन की तो ऑइली स्किन वालो को लाइटवेट और oil-free फाउंडेशन को ही यूज करना चाहिए।

फाउंडेशन लगाने से हमारी त्वचा का रंग एक समान दिखाई देता है

अनइवन स्किन टोन इवन हो जाती है।

चेहरे के दाग धब्बे सभी छिप जाते हैं और स्किन क्लियर, एक समान और गोरी दिखाई देती है।

प्रश्न 4. फाउंडेशन लगाने वाले स्पंज को क्या कहते हैं

उत्तर: अक्सर हम अपने मेकअप को ब्लेंड करने के लिए या मेकअप अप्लाई करने के लिए एक स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। इस स्पंज को हम ब्यूटी ब्लेंडर, ब्लेंडर या मेकअप स्पंज के नाम से जानते हैं जो एक स्पंज से बना हुआ है।

इस स्पंज से हम मेकअप को अप्लाई और ब्लेंड करने के लिए कई तरह से इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न 5. कंसीलर लगाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर: कंसीलर लगाने के लिए फिंगर, कंसीलर ब्रश, ब्यूटी ब्लेंडर (मेकअप स्पंज) का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 6. शुरुआती लोगों के लिए कंसीलर कैसे लगाएं?

उत्तर: शुरुवाती लोग कंसीलर लगाने के लिए फिंगर का इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न 7. कंसीलर कब लगाना चाहिए?

उत्तर: फाउंडेशन लगाने से पहले हम कंसीलर लगाना चाहिए।

प्रश्न 8. सबसे अच्छा कंसीलर कौन सा है?

उत्तर: जो कंसीलर आपकी स्किन टोन से मैच करता हो वही कंसीलर सबसे अच्छा है।

प्रश्न 9. कंसीलर फाउंडेशन में क्या अंतर है?

उत्तर: कंसीलर फाउंडेशन में क्या अंतर –

कंसीलर: चेहरे के दाग धब्बे, मार्क्स, पिगमेंटेशन आदि को छुपाने का काम करता है।

फाउंडेशन: असमान त्वचा टोन को भी करने का काम करता है।

Read more –

निष्कर्ष (conclusion)

हमनें कंसीलर(concealer) कब लगाया जाता है? और इसे लगाने का तरीका – how to apply concealer? इसके बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही कंसीलर क्या है? – What is Concealer?, कंसीलर कितने प्रकार के होते हैं? इस तरह की सभी जानकारी आपको सरल शब्दों में समझने की कोशिश की है।

आशा करती हूं, कंसीलर(concealer) से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। आप इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ पूछना चाहते हैं, तो हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा है और आपके कोई काम आ सका है तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment