मेकअप

concealer kya kaam karta hai | ghar par concealer kayse banaye in hindi

आज हम जानने वाले हैं concealer kya kaam karta hai | ghar par concealer kayse banaye in hindi कंसीलर घर पर कैसे बनाएं, कंसीलर कब लगाया जाता है और कैसे लगाया जाता है। कंसीलर का अपयोग करके आप अपने मेकअप को effective बना सकते है।

अगर आज से पहले अपने concealer का इस्तेमाल नहीं किया हैं और जानना चाहते है की concealer क्या है, कैसे काम करता है तो ये पोस्ट आपकी काफी मदद कर सकता है।

तो आइए जानते है concealer से जुड़ी हर तरह की जानकारी के बारे में जो आपके लिए बहुत helpful होने वाली है।

concealer क्या होता है? concealer kya hota hai

concealer एक मेकअप प्रोडक्ट है जो हमारे चेहरे की त्वचा से काले दाग धब्बे को छुपाने का काम करता है जैसे अंडर आई डार्क सर्कल्स डार्क स्पॉट ब्लैमिशेज सभी को छुपा देता है और चेहरे की त्वचा को एक समान रंगत, फ्लालेस बनाता है।

कंसीलर कई अलग-अलग रंगों का होता है येलो, ब्राउन, ऑरेंज, पर्पल, ग्रीन बहुत सारे कलर में कंसीलर आता है।

तो आइए आप जानते हैं कंसीलर के प्रकार के बारे में..

concealer कितने प्रकार के होते है? concealer kitne prakar ke hote hai

वैसे तो कंसीलर कई अलग-अलग रंगों में मौजूद होता है लेकिन इसके प्रकार की बारे में बात करें तो कंसीलर दो टाइप के होते हैं।

  • क्रीम कंसीलर
  • लिक्विड कंसीलर
  1. लिक्विड कंसीलर इस कंसीलर का टेक्चर क्रीमी होने के कारण इसे क्रीमी कंसीलर कहा जाता है। यह कंसीलर नॉरमल टू ऑइली स्किन वालों के चेहरे पर बहुत बेहतरीन तरीके से काम करता है। कंसीलर का टेक्सचर क्रीमी होने के कारण काले धब्बों को पूरी तरह से छिपा देता है और फुल कवरेज देता है। अगर आप के चेहरे पर काले घेरे और डिसकलरेसन बहुत ज्यादा है तो इस कंसीलर से आप बड़ी आसानी से इसे हाइड कर सकते हैं।
  2. लिक्विड कंसीलर इस कंसीलर का टैक्सशील्ड लिक्विड होता है। यह कंसीलर ड्राई स्किन वाले पर बहुत अच्छा वर्क करता है। लिक्विड कंसीलर लाइटवेट होने के साथ स्किन को स्मूथ बनाए रखता है और लाइट से लेकर फुल कवरेज देता है।

concealer कैसे लगाया जाता है? concealer kayse lagaya jata hai

आप जान लेते हैं, कंसीलर कैसे लगाया जाता है बहुत ही सिंपल और आसान तरीका है कांसलर अप्लाई करने का तो आइए जानते हैं।

कंसीलर या कोई भी मेकअप प्रोडक्ट लगाने से पहले हमें अपने स्किन को प्रेप कर लेना चाहिए। स्किन को प्रेप करने के लिए हम सी. टी. एम. कर लेते है। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप सीटीएम कैसे करें।

स्टेप 1 क्लींजर सबसे पहले किसी अच्छे फेस वॉश से या माइल्ड क्लींजर से अपने स्किन को क्लीन कर ले। जिससे चेहरे की त्वचा पर मौजूद धूल मिट्टी गंदगी निकल सके।

स्टेप 2 टोनिंग अब किसी अच्छे ब्रांड का टोनर लेकर स्किन पर अप्लाई करें और इसे सूखने तक छोड़ दें। डोनर हमारी त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करेगा, पोर्स को श्रिंक कर देगा।

स्टेप 3 मॉश्चराइजर टोनर अप्लाई करने के बाद मॉइश्चराइजर से अपनी स्किन को मॉश्चराइज करना बहुत ही इंपॉर्टेंट स्टेप होता है। इसे कभी भी हमें स्किप नहीं करना चाहिए। मॉश्चराइजर हमारी त्वचा को पर नमी बनाए रखता है, हाइड्रेट रखता है।

सीटीएम करने के बाद अब हमारी स्किन पूरी तरह से मेकअप के प्रोडक्ट यानी की कंसीलर को अप्लाई करने के लिए तैयार है।

सबसे पहले अपने स्किन टोन से एक शेड लाइट कंसीलर लेकर अपने अंडर आई एरिया में वी शेप दे। वी शेप में कंसीलर अप्लाई करने से पूरा अंडर आई एरिया कवर हो जाता है और अंडर आई एरिया हाईलाइट भी होता है।

अब माउथ एरिया के डार्कनेस को छुपाने के लिए माउथ के चारों ओर कंसीलर को लगाएं और थोड़ा सा नोज के ऊपर भी लगा ले। नोज मे कंसीलर लगाने से नोज हाईलाइट होगा। बहुत ही अच्छा इफेक्ट देगा।

अब थोड़ा सा कंसीलर अपने फोरहेड पर भी लगाएं। जहां जहां आप को हल्के पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम है उस जगह पर भी कंसीलर को अप्लाई करें। यानी कि जहां पर भी आपको डार्कनेस या टैनिंग दिखाई दे रही है उस जगह पर कंसीलर को अप्लाई करें।

अब आपको इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करना है।ब्लेंडर करते वक्त ध्यान रखें कि उसे रब करते हुए अप्लाई ना करें। कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए फिंगर की मदद से या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ही ब्लेंड करें।

कंसीलर को ब्लेंड करने के बाद आप देखेंगे कि आपके स्किन की अनइवेनेस दूर हो गई है और स्किन ग्लोइंग नजर आ रही है।

ये भी पढ़े –

concealer घर पर कैसे बनाएं? concealer ghar par jayse banaye

घर पर कंसीलर कैसे बनाएं? इसके लिए आज हम एक DIY कंसीलर बनाना सीखेंगे। घर पर आप खुद से कंसीलर कैसे बना सकते हैं आइए जानते हैं..

बहुत ही कम से कम प्रोडक्ट को यूज करके आप घर पर ही कंसीलर बना सकते हैं। कंसीलर थोड़ा एक्सपेंसिव होने के कारण इसे हर कोई नहीं खरीद पाता है। कंसीलर बहुत ही काम का प्रोडक्ट होता है मेकअप में कंसीलर का एक अहम रोल होता है। जिसके बिना मेकअप का सही रिजल्ट आपको देखने को नहीं मिलेगा।

मेकअप के लिए कंसीलर हर किसी के पास होना चाहिए लेकिन थोड़े महंगे होने की वजह से हर कोई इसे नहीं खरीद सकता इसलिए आज हम आपको घर पर ही 3 तरीके से कंसीलर बनाना बताने वाले हैं।

तो यह जानते हैं कंसीलर को बनाने के लिए आपको किन किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।

पहला तरीका

सामग्री: खाली कंटेनर, मॉश्चराइजर क्रीम, कंपैक्ट पाउडर, फाउंडेशन

विधि: एक खाली कंटेनर में आधा छोटा चम्मच के करीब कंपैक्ट पाउडर को खुरच कर डाले। अब इसमें एक से दो ड्रॉप मॉश्चराइजर क्रीम डाले। अब इसमें एक से दो बूंद फाउंडेशन का भी डाल दे। अब इन सभी को आपस में अच्छे से मिलाए और एक गाढ़ा क्रीमी टेक्सचर तैयार कर ले।

अगर पेस्ट पतला बन गया है तो इसमें थोड़ा कंपैक्ट पाउडर खुरच कर डाल दे फिर अच्छी तरह मिलाएं। आपका होम मेड कंसीलर बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने मेकअप में कांसेलर की तरफ इस्तेमाल कर सकते है।

दूसरा तरीका

सामग्री: कंपैक्ट पाउडर, फाउंडेशन, खाली कंटेनर।

विधि: सबसे पहले कंपैक्ट पाउडर को खुरचकर उसमे से एक चम्मच के करीब पाउडर तैयार कर ले। अब एक साफ खाली कंटेनर में आधा चम्मच कंपैक्ट पाउडर को डाले फिर इसमें 2 से 3 ड्रॉप फाउंडेशन की डाल दे और दोनो को अच्छे से मिलाकर थिक टेक्सचर तैयार कर ले। अपका दूसरा कंपैक्ट भी बनकर तैयार है।

तीसरा तरीका

सामग्री: कंपैक्ट पाउडर, मॉश्चराइजर

विधि: इसे भी ठीक उसी तरह बनना होगा। सबसे पहले कंपैक्ट पाउडर को खुरचकर उसमे से एक चम्मच के करीब पाउडर तैयार कर ले। अब एक साफ खाली कंटेनर में आधा चम्मच कंपैक्ट पाउडर को डाले फिर इसमें 2 से 3 ड्रॉप मॉश्चराइजर की डाल दे और दोनो को अच्छे से मिलाकर थिक टेक्सचर तैयार कर ले। अपका तीसरा कंपैक्ट भी बनकर तैयार है।

concealer स्टिक कैसे बनाए? concealer stick kayse banaye

सामग्री: नॉर्मल पाउडर, कंपैक्ट पाउडर, मॉइश्चराइजर, मेल्टेड कैंडल, खाली कंसीलर स्टिक।

विधि: एक खाली कंटेनर में आधा छोटा चम्मच नॉर्मल पाउडर डालें जो आपके पास मौजूद हो फिर उसमे आधा छोटा चम्मच के करीब कंपैक्ट पाउडर को खुरच कर डाले। अब इसमें एक से दो ड्रॉप मॉश्चराइजर क्रीम डाले।

अब इसमें एक से दो बूंद फाउंडेशन का भी डाल दे। अब इन सभी को आपस में अच्छे से मिलाए और एक गाढ़ा क्रीमी टेक्सचर तैयार कर ले।

अब इसके बाद छोटे से मोमबत्ती के टुकड़े को चम्मच में रखकर मेल्ट कर ले। फिर एक बर्तन में गर्म पानी रखे उसमे ऊपर अपने जो मिश्रण तैयार किया है उसे रखे और इसमें पिघला हुआ मोम भी डाल दे।

अब सभी को आपस में अच्छे से मिलाने के बाद आपने जो खाली कंटेनर रखा है या खाली कंसीलर स्टिक रखा था उसमें सभी प्रोडक्ट को गर्म रहते हुए ट्रांसफर कर दे। अब इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दे, कुछ देर में आपका कंसीलर स्टिक में सेट हो जाएगा। उसके बाद आप इस कंसीलर स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

concealer लगाने से क्या होता है? concealer lagane se kya hota hai

concealer kya kam karta hai
concealer kya kam karta hai
  • कंसीलर हमारे अंडर आई डार्क सर्किल को छुपा देता है।
  • चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे डार्क स्पोर्ट्स, ब्लैमिशेज, पिगमेंटेशन पिंपल के निशान इन सभी को छिपाने में मदद करता है।
  • कंसीलर का यूज करने के बाद कंसीलर हमारे स्किन को फ्लालेस और स्मूथ बना देता है।
  • कंसीलर का यूज करने के बाद हमारे स्किन पर डिसकलरेशन दिखाई नही देता है।
  • कंसीलर स्किन को इवन टोन बना देता है।
  • चेहरे पर हर तरह के दाग धब्बे को छुपाने का काम करता है।

कंसीलर लगाने से पहले क्या लगाना चाहिए?

अक्सर आपके मन में सवाल आता होगा कि कंसीलर लगाने से पहले क्या लगाना चाहिए तो आइए जानते हैं। कंसीलर या कोई भी मेकअप प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन केयर कर लेना चाहिए।

स्किन केयर कंप्लीट करने के बाद प्राइमर लगाएं इसके बाद ही किसी भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। प्राइमर या फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं।

ये भी पढ़ें – ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन?

कंसीलर को मेकअप में कैसे इस्तेमाल करें स्टेप बाय स्टेप

  • आइब्रो को फिनिशिंग देने में आइब्रो को आइब्रो पेंसिल या आइब्रो पाउडर से सेट करने के बाद हमें आइब्रोस को फिनिश देना होता है। तब हमें कंसीलर की मदद से आइब्रो के चारों ओर कंसीलर गाकर कॉन्पैक्ट पाउडर से सेट करना होता है। तब हमारी आइब्रो में सही फिनिश आता है। आप भी इस तरह से अपने आइब्रो को फिनिश देकर प्रॉपर शेप दे सकते हैं।
  • आईलीड को हाईलाइट करने में आंखों के मेकअप करते समय आईलिड्स को हाईलाइट करने में हम कंसीलर लगाकर आईलिड्स को हाइलाइट कर सकते हैं और अपनी आंखों को सुंदर लुक दे सकते हैं।
  • कंटूर में करें इस्तेमाल आप सोच रहे होंगे कंसीलर से कैसे हम कंटूरिंग कर सकते हैं? तो अगर आपने गलती से डार्क शेड का कंसीलर खरीद लिया है या आपके पास डार्क कंसीलर मौजूद है, तो आप इसे कंटूरिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने नोज, चिक और चीन को इस डार्क कलर के कंसीलर से शेप दे सकते हैं।

कंसीलर से डार्क सर्कल कैसे छुपाए?

आंखों के चारों ओर कालापन पर जाता है जिसे हम अंडर आई डार्क सर्कल कहते हैं। इसकी वजह से आंखें धंसी हुई दिखाई देती है जो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देता है।

तो आइए जानते हैं कंसीलर की मदद से हम अपने डार्क सर्कल को कैसे छुपा सकते हैं। डार्क सर्कल को छुपाने के लिए हमें ऑरेंज या येलो कलर के कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना होता है। कलर करेक्टर भी एक तरह के कंसीलर ही होते हैं जिससे हम अपने चेहरे के दाग धब्बे को छुपाते हैं।

अन्य जानकारी

  1. आंखों के नीचे कंसीलर को हमेशा अभिषेक मेरे ही लगाएं इस तरह कंसीलर लगाने से अंडर आई एरिया भी हाईलाइट होता है।
  2. आई शैडो लगाने से पहले हमेशा थोड़ा सा कंसीलर लगाकर सेट कर ले इससे आईशैडो का कलर उभरकर आता है ज्यादा देर तक आंखों में टिका रहता है।
  3. हमेशा अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर कंसीलर का चयन करें।
  4. हमें कंसीलर को हमेशा डेप डेप करके अप्लाई करना चाहिए।

FAQ concealer kya kam karta hai इससे जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1. कंसीलर कब लगाना चाहिए?

स्किनकेयर रूटीन करके, अपनी स्किन को प्रेप कर ले। उसके बाद चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करें अब आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न 2. कौन सा कंसीलर अच्छा होता है?

कंसीलर हो या कोई भी दूसरा मेकअप प्रोडक्ट हमें हमेशा अपने टाइप और स्किन टोन के हिसाब से ही किसी भी प्रोडक्ट को लेना चाहिए और इस्तेमाल करना चाहिए।

Read more –

निष्कर्ष (conclusion) –

हमनें concealer kya kaam karta hai, ghar par concealer kayse banaye in hindi इसके बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही कंसीलर से डार्क सर्कल कैसे छुपाए?, कंसीलर को मेकअप में कैसे इस्तेमाल करें स्टेप बाय स्टेप इस तरह की सभी जानकारी आपको सरल शब्दों में समझने की कोशिश की है।

आशा करती हूं concealer kya kam karta hai से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। आप इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ पूछना चाहते हैं, तो हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा है और आपके कोई काम आ सका है तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *