IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कप्तान का ऐलान, उप कप्तान बने भारतीय स्टार प्लेयर

David Warner-Axar Patel IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कप्तान का ऐलान, उप कप्तान बने भारतीय स्टार प्लेयर

दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट ने अभी कुछ समय पहले ही अपने ऑफिशियल हैंडल पर David Warner को IPL 2023 के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। यह खबर सूत्रों के हवाले से काफी समय पहले ही आ चूकी थी लेकिन इस अब आज ऑफिशियल कन्फर्मेशन भी लग गया हैं। दिल्ली कैपिटल्स इस IPL 2023 में डेविड वार्नर के लीडरशीप में आईपीएल खिताब जीतने के लिए उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों किया कप्तानी में परिवर्तन

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत का पिछले साल के अंत में काफी भयंकर एक्सीडेंट हुआ था। जिसके कारण से ऋषभ पंत अभी क्रिकेट के मैदान से लगभग अगले 8 से 9 महीने तक दूर ही है।

अभी उनकी एक्सीडेंट से लगी हुई चोट रिकवरी के प्रोसेस में ही है। जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स को इस वर्ष के IPL 2023 के लिए नए कप्तान की जरूरत थी जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने डेविड वार्नर को यह जिम्मेदारी दी है।

क्या है डेविड वार्नर का कहना ?

Image by google

डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी प्राप्त होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा ” इस टीम के लिए ऋषभ पंत ने एक शानदार कप्तान की भूमिका अदा की है। हम सब उन्हें आईपीएल के इस सीजन में काफी मिस करेंगे।

मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी को धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा बनाए रखा।

यह टीम हमेशा से मेरे लिए घरेलू टीम की तरह रही है। अब मैं साथी खिलाड़ियों से मिलने और बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं “

क्या है डेविड वार्नर का कप्तानी का अनुभव

डेविड वार्नर ने आईपीएल में सबसे पहले कप्तानी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल 2014 में की थी। जिसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 में अपनी कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जितवाया था।

बतौर कप्तान डेविड वार्नर ने 69 आईपीएल मैच से 35 मैचेज में जीत दर्ज की है वही 32 मैचेज में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है।

वही दो मैचेज टाई भी रहे हैं। बतौर कप्तान बैटिंग की बात करे तो डेविड वार्नर ने आईपीएल में 47.33 की एवरेज से 2840 रन बनाए है।

अक्षर पटेल को मिली उप कप्तानी

दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप कप्तानी का भार दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

अभी हाल ही में खेले गए इंडिया ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज में भी अक्षर पटेल का बैट और बॉल जमकर चला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट इस वर्ष अक्षर पटेल से इनिंग को फिनिश करने का काम करवाना चाहेगी।

साथ ही साथ पावरप्ले के दौरान किफायती गेंदबाजी करना तो अक्षर पटेल पिछले 10 सालो से आईपीएल में करते हुए आ रहे है।

सौरव गांगुली को मिला नया पद

सौरव गांगुली जो कुछ समय पहले तक बीसीसीआई के प्रेसिडेंट थे। उन्हे हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट में नया पद प्राप्त हुआ है।

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ सबसे पहले एक मेंटर के रूप में साल 2019 में जुड़े थे। जिसके बाद से उन्हें बीसीसीआई का प्रेसिडेंट बना दिया जिसके कारण से वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ अगले आईपीएल सीजन से जुड़ नही पाए।

इस वर्ष आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद सौरव गांगुली को प्रदान किया है।

Read More:

IPL 2023: हरभजन सिंह ने CSK के 34 साल के इस खिलाड़ी को बताया एक्स फैक्टर

IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी जो बन सकते हैं श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर के कप्तान

IPL 2023: 5 खिलाड़ी जो अभी तक होम टीम के लिए नहीं खेले हैं

Leave a Comment