भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लेजेंडरी स्पिनर हरभजन सिंह ने IPL 2023 में CSK के लिए अपना X फैक्टर प्लेयर चुना हैं। यह X फैक्टर प्लेयर कोई और नहीं भारत के ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा हैं। हरभजन सिंह का मानना है कि रविन्द्र जडेजा हाल ही में काफी कम क्रिकेट खेले है जिसके चलते वो अपने आप को मैदान में अधिक समय देना चाहते है।
हरभजन सिंह का मानना यह है कि CSK उन्हे बैटिंग ऑर्डर में टॉप ऑर्डर या उप्पर मिडल ऑर्डर में खिलाने का प्रयास करेगा। जिससे वो अपनी बैटिंग से भी CSK के लिए अधिक प्रदर्शन कर पाएंग। रविन्द्र जडेजा न सिर्फ बैटिंग से CSK के लिए भागीदारी देंगे बल्कि बॉलिंग से भी अपना कारनामा कर पाने में सक्षम हो पाएंगे।
जडेजा को लेकर क्या कहा

हरभजन सिंह का मानना है कि इस समय रविन्द्र जडेजा CSK के लिए दोनो ही डिपार्टमेंट में कंट्रीब्यूट कर पाएंगे।
अभी हाल ही में विश्व क्रिकेट में देखा जाए तो ऐसे कम ही ऑल राउंडर मौजूद है जो बैटिंग और बॉलिंग दोनो से शानदार प्रदर्शन कर पाने में सक्षम है। जिसके चलते हरभजन सिंह ने रविन्द्र जडेजा को वर्ल्ड क्रिकेट का इस समय का बेहतरीन ऑलराउंडर की उपाधि दी है।
उन्होंने आगे यह भी खा कि मैं आईपीएल में रवींद्र जडेजा को देखने का इंतजार कर रहा हूं। मेरे लिए CSK के एक्स फैक्टर रविन्द्र जडेजा ही होंगे।
धोनी के बारे में क्या है हरभजन की राय
हरभजन सिंह ने आगे बात करते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी CSK की टीम का दिल है। इस सीएसके टीम की सबसे बड़ी ताकत धोनी ही है। धोनी अपने टीम को सबसे अच्छे तरीके से जानते है साथ ही साथ वो बेहद ही अच्छे ह्यूमन है जो अपने टीम मेट्स को अपने साथ कंफोर्टेबल कर पाते है। साथ ही साथ टीम के हर एक खिलाड़ी से उनका सबसे अच्छा खेल निकाल पाते है।
कौन 4 फॉरेन प्लेयर उतरेंगे CSK के पहले मैच में
CSK का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ अहमदाबाद में हैं। हरभजन सिंह ने प्लेइंग 11 को लेकर भी अपनी राय देते हुए हैं कि उनके लिए CSK के टीम के 4 फॉरेन प्लेयर बेन स्टोक्स, मोईन अली, तीक्षणा और कॉनवे को अपनी टीम में रखूंगा। किसी किसी मैच में तीक्षणा की जगह मलिंगा जैसे एक्शन वाले प्लेयर पथिराना का भी चयन किया जा सकता है।
कैसा था हाल का प्रदर्शन
CSK के लिए साल 2022 का आईपीएल भूलाने वाला ही था। CSK पिछले वर्ष IPL के प्ले ऑफ में अपना जगह बना पाने में सक्षम नही रही थीं। CSK ने पिछली बार 9वे पायदान पर अपना आईपीएल कैंपेन खत्म किया था।
इस साल CSK टीम मैनेजमेंट और CSK के फैंस यही चाहेंगे कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है। इस आईपीएल को जीत कर वो धोनी को अलविदा कहना चाहेंगे।
CSK ने शुरू की अपनी तैयारी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैनेजमेंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से 1 महीने पहले ही अपने होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सभी भारतीय प्लेयर 1 मार्च से ही कैंप से जुड़ गए है। CSK पिछले कुछ वर्ष से ऐसा ही आईपीएल से करीब 1 महीने पहले ही अपनी आईपीएल की तैयारी शुरू कर देता है। देखने लायक होगा कि इस बार CSK कैसा प्रदर्शन करती है?
Read More:
IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी जो बन सकते हैं श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर के कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टिकट 2023 बूकिंग – Chennai Super Kings Ipl Tickets 2023
IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस ने सीजन के लिए किया इस अनुभवी खिलाड़ी से संपर्क