आईपीएल 2023 का सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2023 में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी टीम को देखे तो वो मजबूत दिखाई देती है। हर सीजन की तरह इस सीजन भी कुछ ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी है जिन कर फैंस और क्रिकेट पंडितो की नजर रहेगी। इन अनकैप्ड खिलाडियों को अपना दम दिखाने का और टीम इंडिया की के दरवाजे को खटखटाने का सबसे अच्छा मौका मिलेगा।
आज आपको हम तीन ऐसे अनकैप्ड खिलाडियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए एक आईपीएल 2023 का सीजन उनके क्रिकेटिंग करियर के लिए काफी अहम हो सकता है।
Read More:
IPL 2023: 5 खिलाड़ी जो अभी तक होम टीम के लिए नहीं खेले हैं
आईपीएल 2023 के 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जो इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

अभिषेक शर्मा
घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से खेलने वाले अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने अभी तक खेले 38 डोमेस्टिक वन डे में 1138 रन बनाए है साथ ही में इसी दौरान 21 विकेट भी प्राप्त किए है। जो उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की गवाही देता है।
अभिषेक शर्मा के आईपीएल 2022 का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था। अभिषेक शर्मा ने अपने बल्लेबाजी से सभी टीमों के छक्के छुड़ा दिए थे। अभिषेक शर्मा ने IPL 2022 में खेले 14 मैचेज में 133.13 की स्ट्राइक रेट से 426 रन जड़े थे।
अगर इस IPL 2023 में भी अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो यह उनके लिए इंडिया के T20 साइड के लिए दरवाजा खोल सकता है।
मुकेश कुमार
बिहार के गोपालगंज से संबंध रखने वाले मुकेश कुमार बंगाल की तरफ से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते है। इस साल मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ की राशि को देकर उन्हें अपने साथ रखा है।
मुकेश कुमार एक ऐसे प्लेयर है जिन्होंने अभी तक आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन उसके बावजूद वो टीम इंडिया में सेलेक्ट हो चूके हैं। मुकेश कुमार को साल 2022 में हुए वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ रखा गया था।
मुकेश कुमार ने साल बंगाल को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मुकेश कुमार के घरेलू क्रिकेट में 174 विकेट झटके है।
मुकेश कुमार के इस वर्ष के रणजी ट्राफी के प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने 5 मैचेज में 22 विकेट लिए हैं। अब क्रिकेट फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट की नजर मुकेश कुमार के IPL प्रदर्शन पर होगी।
रजत पाटीदार
घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार का नाम काफी लंबे समय से गूंज रहा हैं। इस नाम को पिछले IPL के सीजन में अब घर घर जानने लगा है। रजत पाटीदार ने पिछले आईपीएल के प्ले ऑफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जिएंट्स के खिलाफ शतक जड़ा था।
IPL 2022 के सीजन में रजत पाटीदार ने 8 मैचेज में 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन जोड़े थे। IPL 2022 में किए गए प्रदर्शन के कारण रजत पाटीदार को टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे के लिए सेलेक्ट किया गया था।
क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि रजत पाटीदार इस IPL 2023 के सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन करे। जिससे उन्हें इंडिया की टीम की तरफ से डेब्यू करने का मौका प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें –
ipl cricket match live कैसे देखें 2023
कौन सा मैच कब, कहां और किसके बीच होगा? जाने आईपीएल 2023 शेड्यूल