IPL 2023 News: IPL से पहले mumbai Indians के कप्तान ने लगाए स्टेज पर ठुमके।
कल 17 मार्च 2023 को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच वन डे मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसे भारत ने 5 विकेट के साथ जीत लिया। वही मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा रही थीं तो दूसरी तरह भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा स्टेज पर आग लगे थे।
कहा थे रोहित शर्मा ?
रोहित शर्मा ने इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले मुकाबले से छुट्टी ली हुई थी। कल 17 मार्च 2023 को रोहित शर्मा के साले की शादी थी। जहा पर स्टेज पर रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।
Read More: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टिकट 2023 बूकिंग – Chennai Super Kings Ipl Tickets 2023
कहा पर है वीडियो ?
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी की डांस वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। रोहित शर्मा इस वीडियो में लाल घाघरा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे है।
रोहित शर्मा का क्या है आगे का प्लान
रोहित शर्मा को 19 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे वन डे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ना है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
जिसके बाद रोहित शर्मा 22 मार्च को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई के ग्राउंड में खेलेंगे।
जिसके बाद रोहित शर्मा अपनी IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का छठा खिताब जिताने का प्रयास करेंगे।
आईपीएल 2023 31 मार्च 2023 से गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ अहमदाबाद में शुरू हो रहा है।
क्या हो सकते है कल के वन डे मैच में भारतीय टीम के बदलाव
भारतीय टीम ने ऐसे तो पहला मुकाबला बड़े ही आसानी से साथ जीत लिया हैं। इसके बावजूद रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में ईशान किशन को रिप्लेस करते हुए दिखेंगे।
उसके अलावा अगर पिच काफी ड्राई दिखाई देती है तो हो सकता है शार्दुल ठाकुर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिले।
India Predicted 11 vs Australia
Rohit Sharma ( captain)
Shubman Gill
Virat Kohli
Surya Kumar Yadav
KL Rahul
Hardik Pandhya
Ravindra Jadeja
Shardul Thakur/ Washington Sundar
Kuldeep Yadav
Mohammad Shami
Mohammad Siraj
वन डे के लिए क्या भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), युजवेंद्र चहल, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव
पहले इस टीम में श्रेयस अय्यर का भी नाम मौजूद था लेकिन उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के चौथे टेस्ट मैच के दौरान पीट में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद से वो क्रिकेट मैदान पर नहीं दिखे। हाल ही में बीसीसीआई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी थी कि श्रेयस अय्यर इस वन डे सीरीज से बाहर हो गए है।
बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें 10 दिन घर पर रेस्ट करने के लिए कहा है। जिसके बाद ही उन्हें IPL के खेलने पर कोई फैसला किया जा सकेगा। तब तक बीसीसीआई के साथ साथ Kolkata Knight Riders की भी नजर इसी खबर पर बनी हुई हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि श्रेयस अय्यर इस साल के IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान है। अगर वो आईपीएल से बाहर होते है तो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम मैनेजमेंट को किसी अन्य विकल्प की तरफ देखना होगा।
Read More:
IPL 2023 : IPL में वापसी पर सुरेश रैना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को बनाया निशाना
IPL 2023: MS Dhoni के आखिरी आईपीएल पर क्या है सुरेश रैना की राय