IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी जो बन सकते हैं श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर के कप्तान

IPL 2023: 3 खिलाड़ी जो बन सकते हैं श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर के कप्तान।

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को लोअर बैक में दर्द महसूस हुआ। जिसके कारण से श्रेयस अय्यर उस मैच में आगे भाग नहीं ले पाए और भारत की पहली पारी में बैटिंग करने भी नही आ पाए।

श्रेयस अय्यर से जुड़ी नई खबर यह आई है कि हो सकता है श्रेयस अय्यर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वन डे सीरीज से बाहर हो जाए। अभी तक कोई अपडेट बीसीसीआई के द्वारा सामने नहीं आई।

अगर ऐसी स्थिति बनती है कि श्रेयस अय्यर को प्रिकेशनरी मेजर से IPL 2023 का पूरा सीजन छोड़ना होता है तो KKR को नया कप्तान भी ढूंढना होगा।

Read More: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टिकट 2023 बूकिंग – Chennai Super Kings Ipl Tickets 2023

कैसा है श्रेयस अय्यर का कप्तान के रूप में प्रदर्शन

Shreyas Iyer, IPL 2023
Shreyas Iyer, IPL 2023 (Image credit: Google)

श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले ही वर्ष अपने साथ जोड़ा है। जिसके बाद उन्हें कप्तानी का रोल भी दिया गया। पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर अपनी टीम को आईपीएल के प्ले ऑफ में भी ले जा जाने में सक्षम नही रहे थे। लेकिन आईपीएल में उनके कप्तानी का अनुभव काफी अधिक है।

आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल 2018 में सबसे पहले कप्तानी की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की। इस बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को वर्ष 2020 के आईपीएल में फाइनल तक भी पहुंचाया। 

Read More: IPL 2023: 5 खिलाड़ी जो अभी तक होम टीम के लिए नहीं खेले हैं

कौन हो सकते है श्रेयस अय्यर के कप्तानी के विकल्प

अगर श्रेयस अय्यर इस वर्ष का आईपीएल 2023 नही खेल पाते है तो KKR कप्तानी के तौर पर इनके नामो पर विचार कर सकता है, जानने के लिए नीचे देखे।

  • नीतीश राणा

नीतीश राणा KKR के साथ वर्ष 2019 में जुड़े थे। उससे पहले नीतीश राणा मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। वर्ष 2019 से नीतीश राणा KKR के प्लेइंग 11 के रेगुलर मेंबर है। KKR की टीम मैनेजमेंट के साथ भी नीतीश राणा काफी कंफर्टेबल नजर आते है।

नीतीश राणा को घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने का भी अनुभव है। एक कारण जो उनके KKR के कप्तान न बनने की मुख्य वजह हो सकती है वो यह है कि नीतीश राणा घरेलू क्रिकेट में एक अच्छे कप्तान साबित नही हुए है।

  • टिम साउदी

न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी IPL काफी समय से खेल रहे है। IPL की शुरुवात टिम साउदी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की की थी। जिसके बाद वो कई अलग अलग टीम से खेल पाने में सक्षम रहे।

टिम साउदी को हाल ही में न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का भी कप्तान चुना गया है। टिम साउदी को भी KKR कप्तान के विकल्प के रूप में देख सकती है। टिम साउदी का प्रदर्शन IPL में हमेशा ही मिला जुला रहता है।

अगर KKR टीम मैनेजमेंट टिम साउदी को KKR के आईपीएल 2023 के सीजन का कप्तान बनाती है तो यह उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

  • शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन T20 के काफी अनुभवी ऑल राउंडर से एक है। शाकिब अल हसन के नाम T20 फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में सबसे अधिक विकेट है। शाकिब अल हसन को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी टीम की कप्तानी करने का अनुभव है।

वर्तमान में बात करे तो शाकिब अल हसन बांग्लादेश के T20 टीम के भी कप्तान है। केकेआर के साथ शाकिब अल हसन साल 2011 से जुड़े हुए है। बीच में कुछ वर्ष उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला था।

लेकिन उसके बाद फिर वर्ष 2021 में शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया। केकेआर की टीम मैनेजमेंट इनके नाम पर भी कप्तानी के विकल्प के रूप में चर्चा कर सकती है।

>> TELEGRAM CHANNEL<<

Read More:

Wpl 2023: MI vs GG मैच की भविष्यवाणी

IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस ने सीजन के लिए किया इस अनुभवी खिलाड़ी से संपर्क

IPL 2023: इस सीजन में इन तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम रिकॉर्ड्स के लिस्ट में हो सकता है शामिल

Leave a Comment