MLC 2023: अमेरिका में IPL फ्रेंचाइजी की एंट्री, 4 टीमों का है आईपीएल से कनेक्शन
अमेरिका में भी इस वर्ष 2023 से फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आगाज हो रहा है। July 2023 में Major League Cricket (MLC) का पहला सीजन खेला जाएगा। इस MLC 2023 में 6 टीमों के बीच में मुकाबला होगा। इन 6 टीमों में से 4 टीम IPL फ्रेंचाइजी की ही है।
Read More: IPL 2023: धोनी ने किया CSK में बदलाव, अपनी टीम के साथ जोड़ा घातक गेंदबाज
MLC 2023: कब से शुरू है ड्राफ्टिंग की प्रक्रिया
Major League Cricket (MLC) 2023 का पहला ड्राफ्ट 20 मार्च को रखा गया। इस ड्राफ्ट में से 54 खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया। इन 54 खिलाड़ियों में, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, वानिंदु हसारंगा, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्किया, मिचेल मार्श को फॉरेन प्लेयर के तौर पर साइन किया गया। अभी आने वाले कुछ दिनो में कुछ और खिलाड़ी ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम जोड़ेंगे।
MLC 2023 में एक टीम के अंदर 18 खिलाड़ी को लिया जा सकता है। इस MLC 2023 के ड्राफ्ट के प्रक्रिया को नासा के ह्यूस्टन में मौजूद स्पेस सेंटर में आयोजित किया गया है।
MLC 2023: कौन कौन भारतीय होगा लीग का हिस्सा
भारत को साल 2012 का अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद को एलए नाइट राइडर्स ने अपनी टीम के साथ जोड़ा है। उन्मुक्त चंद के साथ भारत के लिए खेल रहे हरमीत सिंह को सिएटल ऑर्कास ने अपनी टीम के साथ जोड़ा है।
Read More: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टिकट 2023 बूकिंग
MLC 2023 : कौन सी चार टीम है जिनका है आईपीएल से कनेक्शन
आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने Major League Cricket (MLC) 2023 मे न्यूयॉर्क की टीम को खरीदा है और टीम का नाम एमआई न्यूयॉर्क रखा है। वही आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने टेक्सस की टीम को खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टेक्सस की टीम का अभी तक नाम फाइनल नही हुआ है।
कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने लॉस एंजलिस को चुना है। उन्होंने टीम का नाम लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स रखा है। वही दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने सिएटल फ्रेंचाइज को चुना हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्य नाडेला के पास भी टीम का मालिकाना हक है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम सिएटल ऑर्कास रखा है।
बाकि के दो फ्रेंचाइजी की बात करे तो वॉशिंगटन डीसी फ्रेंजाइज के मालिक अमेरिकी इन्वेस्टर संजय गोविल के पास है। संजय गोविल के पास ऑस्ट्रेलिया की डोमेस्टिक टीम न्यू साउथ वेल्स का भी मालिकाना हक है।
वॉशिंगटन डीसी फ्रेंजाइज का नाम वॉशिंगटन फ्रीडम है। वही सैन फ्रांसिस्को के मालिक आनंद राजारमण और वेंकी हरिनारायणन के पास हैं। उन्होंने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की डोमेस्टिक टीम क्रिकेट विक्टोरिया के साथ हाथ मिलाया हुआ है। उन्होंने अपनी टीम का नाम टीम का नाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स रखा है।
MLC 2023: किस किस टीम के पास है कौन से खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी सिएटल ऑर्कास ने अपने टीम के साथ मिचेल मार्श, क्विंटन डिकॉक को जोड़ा है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ मार्कस स्टोइनिस, एरॉन फिंच को जोड़ा है। वही वॉशिंगटन डीसी फ्रीडम ने वानिंदु हसांरगा, एनरिक नॉर्किया को अपनी टीम के साथ जोड़ा है।
Read More:
IPL 2023 News : IPL से पहले mumbai Indians के कप्तान ने लगाए स्टेज पर ठुमके
IPL 2023 : IPL में वापसी पर सुरेश रैना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को बनाया निशाना
IPL 2023: MS Dhoni के आखिरी आईपीएल पर क्या है सुरेश रैना की राय