IPL 2023 का सीजन 31 मार्च से शुरु होने जा रहा हैं। हर IPL टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 को उतारने और अपने टीम के कॉम्बिनेशन को देख रही हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए चंद दिनों पहले काफी बूरी खबर आई हैं। इस IPL 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल नही खेल पाएंगे।
जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के मैदान से सितंबर 2022 से दूर है। जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में न्यूजीलैंड जाकर अपना बैक का ऑपरेशन कराया है। जिससे रिकवर होने के लिए उन्हें 4 से 5 महीने का समय लग सकता है। जिसके चलते अब मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के बारे में सोचना पड़ रहा है।
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह की जगह भारत के घरेलू क्रिकेट के अनुभवी गेंदबाज संदीप शर्मा से संपर्क कर रही है। संदीप शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब की तरफ से कई वर्षो से खेल रहे है।
Read More: ipl cricket match live कैसे देखें 2023
कैसा है संदीप शर्मा का IPL करियर
संदीप शर्मा ने अपना आईपीएल करियर Kings XI Punjab की तरफ से वर्ष 2011 में शुरू किया था। जहा पर उनका प्रदर्शन लाजवाब था। जिसके बाद वर्ष 2016 में उन्हे सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम के साथ जोड़ लिया जिसके बाद से संदीप शर्मा ने सभी मैचेज सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ही खेला था।
साल 2022 के IPL सीजन में संदीप शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसके चलते इस साल के IPL ऑक्शन में उन्हे कोई खरीदार मिला। जिसके चलते वो इस IPL सीजन में अनसोल्ड ही रहे।
संदीप शर्मा ने IPL में खेले 104 मुकाबले में 7.77 की अच्छी इकोनॉमी रेट के साथ 114 विकेट झटके है।
क्या है संदीप शर्मा को टीम के साथ जोड़ने की वजह

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस के पास कोई अच्छा इंडियन पेस बॉलर नही बचा है। जिसके चलते संदीप शर्मा को टीम के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
संदीप शर्मा ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया हैं साथ ही साथ संदीप शर्मा दोनो दिशाओं में स्विंग कराने में काफी सक्षम है।
जिसके कारण अगर वो मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ते है तो वो मुंबई इंडियंस को शुरुवाती विकेट दिलाने में सफल हो सकते है।
कैसा था मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन?
IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हाल साल 2022 के IPL में बेहाल था। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे फिनिश किया था।
IPL की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने अभी तक 5 खिताब जीते है। इस वर्ष मुंबई इंडियंस वापिस से अपने पुराने रंग रूप में आने का प्रयास करेगी।
Read More:
IPL 2023: इस सीजन में इन तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम रिकॉर्ड्स के लिस्ट में हो सकता है शामिल
IPL 2023: 5 खिलाड़ी जो अभी तक होम टीम के लिए नहीं खेले हैं
IPL 2023: Punjab Kings को लगा बड़ा झटका, धुरंधर बल्लेबाज हुए चोटिल