हेयर केयर

Onion oil (प्याज का तेल) kaise banate hai?

Onion oil (प्याज का तेल) kaise banate hai?: आपको भी काले घने लंबे बाल की चाहत होगी लेकिन आप में से कई लोग होंगे जिन्हें लगता होगा काले लंबे घने बाल की चाहत को पूरा नहीं किया जा सकता क्योंकि उनको यह बहुत ही मुश्किल काम लगता है लेकिन यकीन मानिए जितना मुश्किल आप सोच रहे हैं उतना नहीं!

बदलती लाइफस्टाइल स्ट्रेस डिप्रेशन और धूल मिट्टी प्रदूषण के कारण बाल झड़ने लगते हैं और उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं लेकिन आप बिल्कुल भी टेंशन ना लें। इस समस्या को ठीक करना संभव है, चाहे वह डॉक्टरी इलाज हो या घरेलू इलाज।

मेरा मानना है कि कुछ घरेलू इलाज और घरेलू तरीके से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है, तो कोई दूसरा विकल्प क्यों चुनना। इसलिए आज हम घरेलू उपाय में से एक अनियन ऑयल प्याज का तेल बनाने का एक तरीका सीखेंगे।

इसका उपयोग करके आप अपने हेयर फॉल, उम्र से पहले बालों का सफेद होना इस तरह की समस्या से छुटकारा पाकर अपने बालों को काला लंबा घना बनाने की चाहत को पूरा कर सकते हैं।

लेकिन अब आप सोच रहे होंगे अनियन ऑयल तो मार्केट में भी मिलते हैं, तो घर पर क्यों बनाना? इसका बहुत ही सिंपल सा जवाब है। जब आप कम खर्च में घर पर अनियन ऑयल (प्याज का तेल) बना सकते हैं। वह भी आपके घर में मौजूद कुछ इनग्रेडिएंट के साथ तो आपको नहीं लगता घर पर अनियन ऑयल बनाना बेस्ट रहेगा?

अगर आप घर पर अनियन ऑयल बनाना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह आर्टिकल Onion oil (प्याज का तेल) kaise banate hai? इसमें आप बहुत ही आसान तरीके से अनियन ऑयल को बनाकर इस्तेमाल कर पाओगे।

साथ ही हम आपको अनियन ऑयल के फायदे, अनियन ऑयल (Onion Oil) बाल में कैसे लगाते हैं, अनियन ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ टिप्स इन सभी पॉइंट को भी बताएंगे, तो आइए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और सबसे पहले जानते हैं अनियन ऑयल का इस्तेमाल क्यों करें?

अनियन ऑयल का इस्तेमाल क्यों करें? – Why Use Onion Oil?

सल्फर और विटामिन के गुणों से भरपूर अनियन बालों की ग्रोथ चमक और बालों की मजबूती के लिए बहुत अच्छा है।

अनियन हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ हेयर फॉल, डैमेज हेयर, दो मुहे बाल, रूसी इन सभी दिक्कत को रोकता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे हमें Onion Oil का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।

अनियन ऑयल बनाने के लिए क्या क्या सामान लगता है? – What are the ingredients needed to make Onion Oil?

प्याज – 3

नारियल तेल – 200 g

मेथी दाना – 30g

अनियन ऑयल कैसे बनाते हैं? – How to make Onion Oil?

Onion oil (प्याज का तेल) kaise banate hai?
Onion oil (प्याज का तेल) kaise banate hai

अनियन ऑयल (Onion Oil) बनाने के लिए ऊपर बताए गए 3 इनग्रेडिएंट की जरूरत आपको पड़ने वाली है। अगर आप ने इन सभी इनग्रेडिएंट को इकट्ठा कर लिया है तो आइए आप जानते हैं अनियन ऑयल बनाना कैसे हैं।

सबसे पहले अनियन को छीलकर धो लें और इसे एक साफ कपड़े में खोज कर सुखा लें। इसके बाद आप चाहे तो इस अभियान का पेस्ट तैयार कर सकते हैं या फिर से बारीक टुकड़ों में भी काट सकते हैं।

इतना कर लेने के बाद आपको एक मोटे तले वाले बर्तन को गैस पर रखना है और उसका आज एकदम लो कर देना है। फिर इस बर्तन में आप जो भी तेल ले रहे हैं। वो चाहे जैतून का तेल हो या नारियल का या फिर आप 100 ग्राम नारियल तेल और 100 ग्राम जैतून का तेल भी ले सकते हैं।

इसके बाद तेल में बारीक कटा प्याज और भीगी हुई मेथी के दाने का पेस्ट डालें।

फिर दोनों को गैस की लो फ्लेम में चम्मच की मदद से चलाते हुए पकाते जाए। जब इसका कलर चेंज हो जाए तब आप गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे।

ठंडा होने के बाद इस तेल को एक साफ कांच के जार में डालकर धूप में 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल का जब भी इस्तेमाल करें तो इसे हल्का सा गुनगुना करे।

देखा बहुत आसान था ना घर पर अनियन ऑयल बनाने का तरीका, इसी तरह आप ही बड़ी आसानी से घर पर Onion Oil बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के विकास के लिए प्याज का तेल कैसे बनाए? How to make onion oil for hair growth?

सामग्री: 2 प्याज, 2 चम्मच आंवला पाउडर, 200 ग्राम नारियल तेल या जैतून का तेल, 1 सूखे गुड़हल के फूल।

बनाने का तरीका: बालों के विकास के लिए प्याज का तेल बनाना चाहते है ये सभी इंग्रीडिएंट इकट्ठा कर ले। अगर कर लिया है तो आइए जानते है अनियन ऑयल (Onion Oil) बनाना कैसे है।

  1. सबसे पहले आप प्याज को छीलकर धो लें और इसे अच्छे से पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  2. एक गुड़हल के फूल को पानी में धोकर पूछ लें और हल्की धूप में सूखने के लिए रख दें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तब इसका चूर्ण बना ले।
  3. अब एक मोटे तले वाले बर्तन में नारियल के तेल को या फिर जैतून के तेल को डालें और गैस की फ्लेम एकदम लो कर दे।
  4. इसके बाद इस तेल में आपने जो प्याज का पेस्ट बनाया है। उसे डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  5. जब प्याज का कलर चेंज हो जाएगी और यह ब्राउन सा नजर आने लगे तब गैस बंद कर दें और इस दिल को ठंडा कर ले।
  6. तेल अच्छी तरह ठंडा हो जाने के बाद इसे छोड़ने की मदद से छान लें ताकि प्याज क ब्राउन हिस्सा अलग हो जाए और तेल अलग।
  7. और इस तेल में आपने जो गुड़हल का चूर्ण बनाया था। उसे डालें और दो चम्मच आंवले का पाउडर भी डाल दे।
  8. इन सभी को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
  9. जब सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल जाए तब एक कांच के जार में इस तेल को भरकर धूप में रख दें।
  10. करीब तीन-चार दिन की धूप दिखाने के बाद इस तेल का इस्तेमाल अब आप कर सकते हैं।
  11. आपका हेयर ग्रोथ अनियन ऑयल यूज करने के लिए तैयार हो चुका है।

प्याज का तेल बालों में कैसे लगाएं? – How to apply onion oil on hair?

Onion Oil यानी कि प्याज के तेल को हमेशा साफ सुथरे बालों में लगाएं। इसके लिए आप अपने बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। उसके बाद साफ टावर से पोंछकर बालों को पूरी तरह से सुखाएं।

जब आपके पास पूरी तरह से ड्राई हो जाएंगे यानी कि सूख जाएंगे तब अनियन ऑयल (Onion Oil) उंगलियों में लेकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसे ही पूरे स्केल में लगाते जाएं।

जब ऑयल पूरे स्कैल्प में लग जाए तब उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों में हल्का मसाज करे। करीब 10 मिनट की मसाज देने के बाद बालों को बांधकर इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

1 घंटे बाद जब आप नहाने जाए तो किसी अच्छे माइल्ड क्लींजर से अपने बालों को वॉश कर ले।

आप चाहे तो अनियन ऑयल को रात के समय लगा कर सो जाएं। उसके बाद सुबह उठकर शैंपू से धो सकते है। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हमने आपको लगाने का तरीका बताया है इन स्टेप को फॉलो करके आप Onion Oil को स्कैल्प पर लगाएं।

अनियन ऑयल के फायदे? – Benefits of Onion Oil?

  • इस तेल का नियमित इस्तेमाल करने से यह आपके बालों की जड़ों को पोषण देगा।
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप प्याज के तेल का इस्तमाल रेगुलर करना शुरू करें।
  • अगर आपके सिर में बैक्टीरिया के कारण किसी तरह का इन्फेक्शन है और इस वजह से आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह समस्या भी जल्द ही ठीक होगी।
  • बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए Onion Oil काफी फायदेमंद है।
  • बालों की ग्रोथ रुक गई है और क्रोध को बढ़ाना चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल करना शुरू करें।
  • प्याज में सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और बी कांपलेक्स होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • प्याज का तेल प्राकृतिक रूप से बालों के विकास में मदद करता है।
  • यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • प्याज का तेल बालों में रूसी, दो मूहे और बेजान बालों के लिए रामबाण इलाज है।
  • प्याज के तेल का नियमित इस्तेमाल करें सही है आपके बालों में खोए हुए जमा को वापस लाता है।
  • अगर आपके बाल टूट टूट कर पतले हो गए हैं तो आप बालों में प्याज के तेल का इस्तेमाल जरूर करें इससे आप अपने पतले बालों को मोटा कर सकते हैं।
  • सफेद बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए प्याज का तेल फायदेमंद है क्योंकि प्याज में मौजूद कैल्शियम कॉपर सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

Read more –

Note: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अपना हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी या दावा नहीं करता है।

FAQs. Onion Oil kaise banate hai इससे जुड़े अक्सर पूंछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1. प्याज का तेल घर पर कैसे बनाएं?

उत्तर: प्याज का तेल घर पर बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको सिर्फ दो इन रेडियम की जरूरत पड़ेगी पहला प्यार और दूसरा नारियल का तेल बनाना कैसे हैं आइए जानते हैं।

सबसे पहले आप प्याज के बारीक टुकड़े कर लें या फिर आप प्याज को ग्राइंडर की मदद से पीसकर उसका पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।

अब आपको चाहिए एक मोटे तले वाले बर्तन जिसे आप को गैस पर रखना है बिल्कुल लो फिल्म यानी कि धीमी आंच पर।

इसके बाद इसमें नारियल का तेल डालें और आपने जो बारीक कटा प्याज रखा है या फिर उसका पेस्ट बना कर रखा है इसे इस तेल में डाल दें।

इसे तब तक चलाते रहें जब तक प्याज का कलर चेंज ना हो जाए। प्याज जब ब्राउन होने लगे तब गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

तेल पूरी तरह से ठंडा होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान लें और एक कांच के जार में भरकर रख लें। आपका घर का बना अनियन हेयर ऑयल तैयार है।

प्रश्न 2. प्याज का तेल लगाने से क्या होता है बालों में?

उत्तर: प्याज का तेल बालों में लगाने से बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है जैसे दो मुहे बाल, डैंड्रफ, हेयर फॉल, हेयर ग्रोथ की परेशानी।

इस तरह की हेयर प्रॉब्लम परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है सिर्फ अनियन ऑयल के इस्तेमाल से और हेयर ग्रोथ को बढ़ाया जा सकता है।

प्रश्न 3. सबसे अच्छा प्याज का तेल कौन सा है?

उत्तर: सबसे अच्छे प्याज के तेल की बात करें तो घर का बना अनियन ऑयल सबसे बेस्ट है क्योंकि यह बजट फ्रेंडली है।

इसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते और इसमें लगने वाले सभी सामान आपके घर पर ही मौजूद होते हैं।

इसका रिजल्ट भी काफी अच्छा होता है।

अगर आप प्याज के तेल का इस्तेमाल अपने हेयर ग्रोथ के लिए करना चाहते हैं, तो घर के बने अनियन ऑयल का इस्तेमाल करके देखें।

प्रश्न 4. प्याज के तेल से कितने दिन में बाल बढ़ते हैं?

उत्तर: प्याज के तेल से कितने दिन में बाल बढ़ते हैं यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन अगर आप इस तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं, तो करीब 15 दिनों के अंदर ही इसका रिजल्ट आपको देखने को मिल सकता है।

निष्कर्ष (conclusion)

हमनें Onion Oil kaise banate hai के बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही अनियन ऑयल के फायदे, Onion Oil for Hair Growth, प्याज के तेल बालों में कैसे लगाएं इस तरह की सभी जानकारी आपको सरल शब्दों में समझने की कोशिश की है।

आशा करती हूं Onion Oil से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। आप इस पोस्ट से रिलेटेड कुछ पूछना चाहते हैं, तो हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा है और आपके कोई काम आ सका है तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *