राजस्थान रॉयल्स पिछले वर्ष के IPL की फाइनलिस्ट है। राजस्थान रॉयल्स का पिछले साल का आईपीएल कैंपेन काफी सुहाना था। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के लीग स्टेज में भी पहले दो पायदान पर खत्म किया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथो फाइनल में हार मिली।
IPL का 16वा सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा हैं। जिसके लिए सभी टीम अपने तैयारी को अंतिम रूप दे रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी प्रैक्टिस जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू कर दिया है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग 11 के रेगुलर प्लेयर रियान पराग ने अपने प्रदर्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
क्या कहा रियान पराग ने?

राजस्थान रॉयल के ऑल राउंडर रियान पराग इस वर्ष के आईपीएल सीजन के लिए अपने परफॉर्मेंस की भविष्यवाणी खुद ही कर दी हैं। जिसके बाद से रियान पराग न्यूज में आ चूके हैं।
ट्विटर पर पोस्ट डाल कर उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा कहती है कि इस बार में आईपीएल में एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा।
क्या है लोगों का रिएक्शन ?
इस रियान पराग के ट्वीट पर लोगो का काफी मिक्स रिएक्शन है कुछ लोग उन्हें बेस्ट विशेज दे रहे है तो कुछ लोग उन्हें उनका पिछला प्रदर्शन याद दिला रहे है।
जिसके कारण रियान पराग ट्रॉल भी हो रहे है। इससे पहले भी रियान पराग एक दो बार अपने पोस्ट और ट्वीट के कारण ही ट्रॉल हुए है।
कैसा है हाल का प्रदर्शन?
रियान पराग घरेलू क्रिकेट में असम की टीम की तरफ से खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट में भी इस वर्ष रियान पराग का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं।
अभी हाल ही में चल रहे गुवाहाटी प्रीमियर लीग में रियान पराग ने 12 मैचों में 683 रन बनाए है। साथ ही साथ अपनी गेंदबाजी से 27 विकेट भी प्राप्त किए है।
कैसा है आईपीएल का प्रदर्शन
आईपीएल में रियान पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेल रहे है। अभी तक के प्रदर्शन की बात करे तो रियान पराग ने आईपीएल के 47 इनिंग्स में 124.88 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए है। साथ ही में 47 इनिंग्स में केवल 4 हो विकेट प्राप्त किए है। रियान पराग अपने इस प्रदर्शन को सुधारने का प्रयास करेंगे।
रियान पराग को मिलता है टीम का साथ
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रियान पराग का पूरा साथ है। संजू सैमसन ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू के दौरान रियान पराग पर भरोसा जताया है और कहा है कि उन्हें उन पर पूरा भरोसा हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग आगे का फ्यूचर हैं जिसके कारण हम उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगे।
Read More:
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल टिकट 2023 बूकिंग
IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस ने सीजन के लिए किया इस अनुभवी खिलाड़ी से संपर्क