मेकअप

अपने स्किन अंडरटोन (Skin undertone) को पहचाने इस no.1 तरीके से

स्किन अंडरटोन (Skin undertone hindi) के बारे में आपने कई बार सुना होगा ज्यादातर लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती है। सही अंडरटोन पता होने से आप अपने लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं।

आज हम हमारे इस आर्टिकल में स्किन अंडरटोन और स्किन टोन क्या होते हैं, स्किन अंडरटोन किस किस तरह के होते हैं, हम इसे पहचानते कैसे हैं इन्हीं सब के बारे में जानेंगे मेकअप करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी होता है कि हमारा अंडरटोन क्या है। अंडरटोन को पहचानना बहुत जरूरी है।

हम किसी का भी मेकअप कर रहे हैं या खुद का मेकअप कर रहे हैं। जब तक हमें अंडरटोन पता नहीं होगा तब तक हम मेकअप का सही लुक नहीं दे पाएंगे। अंडरटोन पता होने पर ही हम सही मेकअप कर सकते हैं, तो चलिए जान लेते हैं अंडरटोन क्या है और इसे पहचानते कैसे हैं?

मेरी त्वचा का रंग कैसा है? – what is my skin undertone hindi

अंडरटोन आपकी त्वचा की सतह का सबसे नीचे का रंग होता है। आपकी त्वचा का अंडरटोन कभी भी बदलता नहीं है। इसलिए हमेशा अपने अंडरटोन (skin undertone in hindi) को ध्यान में रखकर मेकअप प्रोडक्ट या कपड़ों का चयन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें –

skintone और skin undertone में अंतर

स्किन टोन हमारी त्वचा के रंग को हम स्किन टोन कहते हैं जैसे: फेयर स्किन टोन, मीडियम स्किन टोन, डार्क स्किन टोन तीन तरह के स्किन टोन होते हैं।

स्किन अंडरटोन स्किन अंडरटोन और स्किन टोन में बहुत अंतर होता है। स्किन टोन परमानेंट नहीं होता जबकि स्किन अंडरटोन परमानेंट होता है क्योंकि स्किन टोन मौसम के साथ बदलता रहता है।

जैसे ठंड के दिनों में स्किन टोन थोड़ा ब्राइट दिखाई देता है और गर्मी के मौसम में स्किन टोन थोड़ा डार्क दिखाई देता है। हमारा स्किन अंडरटोन (Skin undertone hindi) कभी भी चेंज नहीं होता है। जन्म के साथ जिस अंडरटोन में हम पैदा होते हैं, वही अंडरटोन हमारा हमेशा रहता है। स्किन अंडरटोन कभी भी बदलता नहीं है।

स्किन अंडरटोन कितने तरह के होते हैं?

स्किन अंडरटोन तीन तरह के होते हैं जो नीचे है –

  1. वार्म स्किन अंडरटोन
  2. कूल स्किन अंडरटोन
  3. न्यूट्रल स्किन अंडरटोन

वार्म स्किन अंडरटोन वार्म स्किन अंडरटोन में त्वचा पर हल्का पीलापन दिखाई देता है।

कूल अंडरटोन इस अंडरटोन में त्वचा का रंग हल्का गुलाबी और पीच कलर का दिखाई देता है।

न्यूट्रल अंडरटोन जिसके त्वचा में पीलापन और गुलाबी रंग दोनों दिखाई नहीं देता है इस तरह के स्किन वालों को न्यूट्रल अंडरटोन कहा जाता है।

अपनी स्किन अंडरटोन कैसे पहचाने

स्किन अंडरटोन (Skin undertone)
स्किन अंडरटोन (Skin undertone)

हम अपने स्किन अंडरटोन (Skin undertone in hindi) को बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं।

  • सबसे पहले हम अपने हाथ की नस को देखेंगे अगर आपके हाथ की नसें हरे रंग की दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है आपकी त्वच वार्म अंडरटोन हैं।
  • जिनके हाथ की नस देखने में हल्के नीले और बैगनी रंग के दिखाई देते हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी स्किन अंडरटोन कूल अंडरटोन है।
  • अगर आप की नस कभी नीले रंग की दिखाई देती है और कभी हरे रंग की दिखाई देती है। तो आपकी स्किन अंडरटोन न्यूट्रल है। जब कोई एक रंग दिखाई नहीं देता है तो इसे हम न्यूट्रल अंडरटोन कहते हैं। इसी तरीके से हम खुद की स्किन अंडरटोन को पहचान कर सही प्रोडक्ट का चयन कर सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें –

अन्य जानकारी

  • अंडर टोल पता नहीं होने के बाद ब्रेकअप करने से आपका मेकअप काला हो सकता है।
  • अंडरटोन पता किए बिना कभी भी आप सही मेकअप नहीं कर पाएंगे।
  • अपने लिए मेकअप प्रोडक्ट खरीद रहे हैं या किसी दूसरे के लिए सबसे पहले अपनी स्किन अंडरटोन को पहचाने।
  • अंडरटोन पता होने से ही आप अपने लिए सही बीबीसीसी और फाउंडेशन खरीद सकते हैं।
  • अगर आपको सिल्वर और गोल्ड ज्वेलरी में से गोल्ड ज्वेलरी ज्यादा जचती है तो इसका मतलब आपकी स्किन टोन वार्म अंडरटोन की हो सकती है।
  • अगर वही आपके ऊपर सिल्वर डायमंड वाली ज्वेलरी ज्यादा सूट होती है तो आप कूल अंडरटोन के हो सकते हैं और अगर आप के ऊपर सभी तरह की ज्वेलरी सूट होती है जैसे गोल्ड, सिल्वर, डायमंड तो आप न्यूट्रल अंडरटोन के हो सकते हैं।

निष्कर्ष (conclusion) – हमनें अपने स्किन अंडरटोन (Skin undertone) को पहचाने इस no.1 तरीके से इसके बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही स्किन टोन और स्किन अंडरटोन में अंतर इस तरह की सभी जानकारी आपको सरल शब्दों में समझने की कोशिश की है।

आशा करती हूं skin undertone से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। इस पोस्ट से रिलेटेड आपके मन में कोई सवाल है? कुछ पूछना चाहते हैं, तो हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

अगर आपको मेरा ये पोस्ट हेल्पफुल लगा है और आपके कोई काम आ सका है तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर करना ना भूलें।

Note: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अपना हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी या दावा नहीं करता है।

आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

यह भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *