स्किन केयर

पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाना चाहते है, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय | No.1 Home Remedies For Pigmentation in hindi

पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाना चाहते है, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय (No.1 Home Remedies For Pigmentation in hindi)

Home Remedies For Pigmentation in hindi: हमारे स्किन पर हमें अलग-अलग त्वचा संबंधी परेशानियां आती रहती हैं इसी परेशानी में से एक है पिगमेंटेशन आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे पिगमेंटेशन क्या है, कितने प्रकार के होते हैं, और यह होते क्यों हैं, इस परेशानी से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

हम सभी क्लियर और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं। थोड़ा सा भी दाग धब्बा हमारी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। अगर आपके चेहरे पर काले दाग और पिगमेंटेशन हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपने सब कुछ कर के देख लिया है और फिर भी पिगमेंटेशन आपके चहरे से ठीक नहीं हो रहा है, तो हम कुछ बहुत ही अच्छे होम रेमेडी के बारे में जानेंगे जिससे पिगमेंटेशन की परेशानी को आसानी से अपने चेहरे से हटा सकते हैं।

पिगमेंटेशन का मतलब क्या होता है

स्किन के कलर में बदलाव और काले दाग या काले पैचेज होना इसे ही स्किन पिगमेंटेशन कहते है।

पिगमेंटेशन कितने तरह के होते हैं

पिगमेंटेशन दो तरह के होते है –

हाईपरपिग्मटेशनहाईपो पिगमेंटेशन
हाईपरपिगमेंटेशन: हाइपर पिग्मेंटेशन में काले पैसे स्टेनिंग काले दाग आ जाते हैं हाइपरपिगमेंटेशन बिना कोई सन प्रोटेक्शन के दूध में घूमने रहने से भी होता है।हाइपोपिगमेंटेशन: व्हाइट पैचेज सफेद दाग भी कहते हैं हाइपोपिगमेंटेशन में हमारी स्किन पर सफेद दाग आ जाते हैं।
types of pigmentation in hindi

पिगमेंटेशन होने के कारण

  • हार्मोंस के उतार-चढ़ाव से
  • सही डाइट ना लेने से
  • सही से नींद नहीं लेना
  • शरीर में न्यूट्रिशन की कमी
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट से
  • पीरियड ठीक ना होने से
  • स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहने से
  • सूर्य से निकलने वाली किरणों के प्रभाव से

पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट – pigmentation treatment in hindi

  • मल्टी विटामिन, मिनरल वाले डाइट का इस्तेमाल करे इसके लिए सभी कलर के फल और सब्जियों का सेवन करें।
  • दही को रेगुलर दोपहर के खाने में लेना चालू करें।
  • कटहल को डाइट में सेवन करें।
  • रोज 40 से 45 मिनट योगा और एक्सरसाइज करें।
  • सही नींद ले, पूरा नींद ले।
  • किसी भी स्किन परेशानी को दूर करने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह ले।
  • क्रीम लगाने से पहले एक बार डॉक्टर से जान ले वह क्रीम या दवाई आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं।

पिगमेंटेशन ठीक करने के लिए इन चीजों के सेवन से बचे

  • स्टार्च वाली चीजों के सेवन से बचे।
  • अपनी डाइट में आलू, शकरकंद का कम से कम इस्तेमाल करे।
  • खाने में कभी भी नमक डालकर न खाए।
  • अजीनोमोटो के इस्तेमाल से बचे।
  • मसरूम न खाए।

पिग्मटेशन से छुटकारा पाने के लिए अपनाए घरेलू उपाय

पिगमेंटेशन से छुटकारा और दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय
पिगमेंटेशन से छुटकारा और दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय

पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय –

1.सबसे पहले हमें अपने चेहरे को साफ कर लेना है, धो लेना है। अब एक छोटी कटोरी में एक चम्मच दही आधा चम्मच जायफल पाउडर और आधा चम्मच शहद डालकर इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें उसके बाद इस फेस पैक को अपने फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज दे कुछ देर मसाज देने के बाद 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जब फेस पैक सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

कितनी बार लगाएं: इस होम रेमेडी को हफ्ते में दो बार और रेगुलर 1 से 2 महीने इस्तेमाल करें।

2.एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच जायफल का पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें इसे इसे थोड़ी देर मसाज करते हुए चेहरे पर लगा रहने दें करीब 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

3.एलोवेरा जेल एक चम्मच और आधा चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें इस पैक को अपने पिगमेंटेशन वाली जगह में अप्लाई करें।

4.एक पिंच हल्दी में एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें इसे अपने पूरे फेस में लगाकर मसाज करें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

5.एक आलू को कद्दूकस करके इसमें इसका रस निकालकर कॉटन की सहायता से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं सूखने के लिए छोड़ दे चेहरा सुख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

6.रोज सुबह तुलसी की पत्तियों का रस निकल कर अपने पूरे चहरे पर लगाएं कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

7.टमाटर टमाटर को पीसकर उसका रस निकालने की सहायता से टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद देने के बाद चेहरा धो लें इससे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

8. दो चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें दो चम्मच दही डाल दे फिर इसमें एक चम्मच टमाटर का रस डालकर गुलाब जल की सहायता से फेस पैक तैयार कर लें इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

इन सभी घरेलू टिप्स को इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे के पिगमेंटेशन को दूर कर सकते है छुटकारा पा सकते है।

पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए लोगों के मन में उठने वाले सवाल?

प्र. 1 किस विटामिन की कमी से चेहरे पर पिगमेंटेशन होता है?

उत्तर: अक्सर मन में सवाल आता है की आखिर किस विटामिन की कमी से चेहरे पर पिगमेंटेशन होता है?, तो विटामिन डी, विटामिन बी12 की कमी से पिगमेंटेशन हो सकता है।

प्र. 2 क्या पिगमेंटेशन से छुटकारा पाना संभव है?

उत्तर: जी हां! पिगमेंटेशन से छुटकारा पाना संभव है।

प्र. 3 पिगमेंटेशन में क्या खाना चाहिए?

उत्तर: ऐसी चीजे जिनसे हमें विटामिन सी मिले जैसे- नींबू, अंगूर, संतरा खट्टे फल आदि।

प्र. 4 क्या हाइपरपिग्मेंटेशन ठीक हो सकता है?

उत्तर: इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर से कंसल्ट करे या किसी स्किन स्पेलिस्ट से क्योंकि वह आपकी त्वचा की जांच कर आपको सही ट्रीटमेंट बताएंगे।

प्र. 5 पिगमेंटेशन के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है?

उत्तर: एंटी मेलास्मा क्रीम पिगमेंटेशन की परेशानी को दूर कर सकता है लेकिन पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष (conclusion) – हमनें पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय इसके बारे में सभी जानकारी देने की कोशिश की है। इसके साथ ही पिगमेंटेशन होने के कारण, पिग्मेंटेशन ट्रीटमेंट इस तरह की सभी जानकारी आपको सरल शब्दों में समझने की कोशिश की है।

आशा करती हूं पिग्मेंटेशन से छुटकारा से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में आप अच्छी तरह समझ गए होंगे। इस पोस्ट से रिलेटेड आपके मन में कोई सवाल है? कुछ पूछना चाहते हैं, तो हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

एक छोटा सा निवेदन, अगर आपको यह आर्टिकल हेल्पफुल लगा है और आपके कोई काम आ सका है, तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर करना ना भूलें।

Note: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक सामान्य जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अपना हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी या दावा नहीं करता है।

आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *