डाइट एंड नूट्रिशन

Mungfali khane ke fayde aur nuksan | मुंगफली खाने के फायदे और नुक्सान

Mungfali khane ke fayde aur nuksan: अभी ठंडी का मौसम चल रहा है और हम सभी को ठंड में टीवी देखते हुए मूंगफली खाने का बहुत शौक होता है। इस ठंडी के मौसम में बिस्तर के अंदर रह कर मूंगफली खाने का अपना ही फायदा होता हैं अगर आप भी ऐसा करते है लेकिन आपको आज तक यह मालूम नही है कि मूंगफली के फायदे और नुकसान (Mungfali khane ke fayde aur nuksan) क्या है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान (Mungfali khane ke fayde aur nuksan) के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

मूंगफली में क्या क्या मौजूद रहता है?

मूंगफली की बात करे तो मूंगफली में काफी सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद रहते है। मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी काफी प्रचुर होती है। मूंगफली की बात करे तो तो इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होते है। मूंगफली में रेस्वेट्राल और फाइटोस्ट्राल जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी प्राप्त होते है। मुख्य रूप से देखा जाए तो मूंगफली के कई फायदे है जिसके बारे में हम आर्टिकल के निचले हिस्से में विस्तार रूप से चर्चा करेंगे।

मूंगफली के फायदे – peanuts benefits in hindi

Mungfali khane ke fayde aur nuksan | मुंगफली खाने के फायदे और नुक्सान

मूंगफली के कई फायदे (Mungfali ke fayde in hindi) है जिसमे से हम जरूरी फायदे जो आपको जानना बेहद जरूरी है उनको इस लिस्ट में शामिल किया है जो आप नीचे देख सकते है,

  • डायबिटीज में फायदेमंद

ऐसा माना है कि डायबिटीज पेशेंट के लिए मूंगफली सुपर फूड के रूप में काम करता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मूंगफली में मैग्नीशियम, फाइबर और हार्ट हेल्दी ऑयल्स भी मौजूद होते हैं। मूंगफली आपके ब्लड ग्लूकोज लेबल को बढ़ने नही देता है।

अगर आपको मूंगफली सादी रूप से खाना पसंद नही है तो आप मूंगफली को peanut butter के रूप में भी खा सकते है। ऐसा कई सारे रिसर्च से मालूम चला है कि मूंगफली का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज की संभावना काफी कम हो जाती है। 

  • वजन घटाएं

अगर आप सोच रहे हैं भला क्या मूंगफली वजन घटाने में मदद कर सकती है? तो जी हां, बिल्कुल मूंगफली एक बहुत ही हेल्दी स्नैक्स है जो आपको ओवर ईटिंग से बचाता है, भूख शांत करता है, शरीर में एनर्जी प्रदान करता है और इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है। मूंगफली में मौजूद हाई प्रोटीन और फाइबर आपका वजन घटाने में मददगार है।

  • कैंसर से बचाव 

मूंगफली में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट में विटामिन, और कैंसर से बचाव प्रदान करने वाले तत्व मौजूद होते है। मुख्य रूप से मूंगफली फाइटोस्टेरॉल कैंसर होने की संभावना को कम कर देता है। साथ ही साथ प्रोस्ट्रेट कैंसर की संभावना को भी 50 प्रतिशत तक कम कर देता है।

मूंगफली में केवल फाइटोस्टेरॉल तत्व ही मौजूद नहीं होते है मूंगफली में रेस्वेराट्रोल नाम का तत्व भी मौजूद होता है जो कैंसर के कंडीशन को बनने के लिए ब्लड क्लोट ही नही होने देता है। जिससे कैंसर की संभावना खुद ही कम हो जाती है।।

  • एनर्जी लेवल को बढ़ाता है

एक उम्र के बाद हम सब की एनर्जी लेवल काफी गिर जाती है हम सभी को अपने एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए फिर सब्सिट्यूट की जरूरत होती है। अगर आप मूंगफली का सेवन निरंतर रूप से करते है तो आपको तो वो आपके लिए एनर्जी के पावर हाउस की तरह काम करती है।

साथ ही साथ मूंगफली न केवल आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है गर्मियों को आपके कैलोरीज़ की खपत को भी कम करने में कारगर साबित होता है। साथ ही साथ मूंगफली आपके लिए प्रोटीन की भी पूर्ति करता है। 

मूंगफली के नुकसान – peanuts Side effect in hindi

मूंगफली के कुछ नुकसान (Mungfali ke nukshan in hindi) भी है जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है जिसके बाद ही आप यह चयन कर सकते है कि मूंगफली आपके लिए फायदेमंद है या नही।

  • मूंगफली एलर्जी कॉस करती है

मूंगफली से काफी लोगो को एलर्जी होती है उन लोगो को मूंगफली को खाने से बचना चाहिए। कुछ लोगो को मूंगफली खाने के कुछ देर के बाद सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है उन लोगो को यही सलाह देंगे कि उनको मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

  • मूंगफली सूजन भी कॉस करती है

अगर आपकी त्वचा काफी अधिक सेंसिटिव है तो आपको मूंगफली के सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसी स्थिति में मूंगफली का सेवन करते है तो उससे आपके त्वाचा में सूजन और गले में सूजन की समस्या हो सकती है। 

  • गैस की समस्या

अगर आपको गट से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको मूंगफली खाने से बचना चाहिए क्योंकि अगर आप मूंगफली खाते है तो आपको गैस और खाने को पचाने में काफी समस्या होती है।

मूंगफली कब और कैसे खाना चाहिए

कुछ लोग कच्चा मूंगफली खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग भून कर और कुछ लोग इसे स्नैक्स के रूप में खाते हैं तो कुछ लोग सुबह खाली पेट दोनो ही तरह से यह आपके सेहत को फायदा पहुंचाता है। जैसे –

अगर आप एनीमिया से राहत पाना चाहते है, तो सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करे इससे आपको आयरन की कमी नहीं होगी। कच्ची मूंगफली एनीमिया रोगियों के लिए फायदेमंद होते है।

वही अगर आप भुनी हुई मूंगफली स्नैक्स के रूप में खाते है, तो इससे ह्रदय रोग से लड़ने के साथ साथ गर्भावस्ता में फायदेमंद, स्किन समस्या को दूर कर वजन घटाने में मददगार है।

शायद आप भी इसे पसंद करें –

FAQs. Mungfali khane ke fayde aur nuksan

क्या आप खाली पेट मूंगफली खा सकते है?

नही, हम आपको यही सलाह देंगे कि आपको खाली पेट मूंगफली खाने से बचना चाहिए। यह आपको गैस और पाचन से जुड़ी समस्या प्रदान करता है। अगर आपको खाली पेट मूंगफली का सेवन करना ही है तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको मूंगफली भिगो कर खाना चाहिए।

मूंगफली की तासीर कैसी होती है ?

मूंगफली की तासीर काफी गर्म होती है जिसके चलते अधिकतर लोग मूंगफली का सेवन सर्दियों के समय करते है।

मूंगफली के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

मूंगफली खाने के तुरंत बाद खट्टे फल, दूध, आइसक्रीम ना खाए साथ ही मूंगफली खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है।

मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?

अक्सर लोग मूंगफली को टाइमपास के लिए खाते है लेकिन यह जानना भी बहुत जरूरी है की मूंगफली कब नहीं खाना चलिए क्योंकि इससे अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्या हो सकती है। तो आप ध्यान रखे मूंगफली कभी भी सोने से पहले और रात को खाना खाने से पहले कभी भी ना खाएं।

मूंगफली से गैस बनती है क्या?

जी हां, अगर आप मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करते है तो इससे आपके सीने में जलन, अपच और गैस की समस्या होती है।

मूंगफली में कितना प्रोटीन होता है

100 ग्राम मूंगफली में 26 ग्राम प्रोटीन होता है।

1 दिन में कितना मूंगफली खाना चाहिए?

फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों को कम रखने के लिए आप 1 दिन में 1.5 औंस मूंगफली खा सकते हैं।

50 ग्राम मूंगफली में कितनी कैलोरी होती है?

50 ग्राम मूंगफली में 284 कैलोरी होती है।

मूंगफली में कितना फैट होता है?

100 ग्राम 49 ग्राम फैट मौजूद होता है।

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मूंगफली के फायदे और नुकसान (Mungfali khane ke fayde aur nuksan) के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ शेयर कर सकते है। वही अगर आपके मन मे किसी भी प्रकार का कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ सकते है।

Note: इस आर्टिकल में बताए गए किसी भी उपचार, तरीकों और उपाय को लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लिखा गया है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करे और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अपना हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी या दावा नहीं करता है। 

आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

यह भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *